ईमानदारी की मिसाल एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क आज होंगे राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित
बरनाला बाबा काला महिर स्टेडीयम में गणतंत्र दिवस पर एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क को राष्ट्रपति अवार्ड मिलेगा।
हेमंत राजू, बरनाला : ईमानदारी की मिसाल से जाने जाते बरनाला पुलिस के एसपी डी सुखदेव सिंह विर्क को उनकी ईमानदारी व बढि़या सेवाओं के लिए आज बाबा काला महिर स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति अवार्ड से उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसपी डी सुखदेव सिंह विर्क निवासी बठिंडा ने बताया कि 1988 को वह एसआइ के तौर पर भर्ती हुए थे। उन्होंने अपनी बीस वर्ष की सर्विस के दौरान हमेशा ही सहजता, संवेदनशीलता, ईमानदारी से व मन लगाकर लोगों को इंसाफ दिया है वहीं अपराधियों के दिमाग में वह खौफ के रूप में रहते हैं व उन्हें सलाखों के पीछे धकेला हैं।
उन्होंने ईमानदारी व बढि़या कुशल कार्य प्रणाली का श्रेय समाज में रहते अच्छे लोगों द्वारा पुलिस को दिए जाते सच्चे सहयोग को दिया हैं। उन्होंने कहा कि एसएसपी हरजीत सिंह के साथ उनके ढ़ाई वर्ष के कार्यकाल से उन्हें लोंगों को इंसाफ देने में उनके मन को काफी सुकून मिलता रहा हैं।
पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क काबिल आफिसर है, जिनकी मेहनत को देखते हुए उनको यह सम्मान मिल रहा है, पुलिस के हर कर्मचारी व अन्य अधिकारियों को भी ईमानदारी से काम करते हुए हर व्यक्ति को इंसाफ देना चाहिए।
एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि उनके व जिला बरनाला पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को संदेश में कहा कि हमें हमेशा ही इंसाफ देना चाहिए ताकि समाज के लोगों को पुलिस पर विश्वास बना रहे।