52 किलो भुक्की व अफीम सहित तस्कर काबू
स्थानीय पुलिस ने 52 किलो भुक्की व 2 किलो अफीम के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
संसू, दिड़बा (संगरूर): पुलिस ने 52 किलो भुक्की व 2 किलो अफीम के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा तीन नशा तस्करों पर मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी (डी) मोहित अग्रवाल ने बताया कि सीआइए स्टाफ बहादर सिंह वाला के इंचार्ज सतनाम सिंह की टीम के सहायक थानेदार जसवंत सिंह को सूचना मिली थी कि जगसीर सिंह भुक्की व अफीम बेचने जा रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव रोगला में नाकाबंदी कर जगसीर सिंह निवासी कैंपर को गिरफ्तार कर लिया।
नशा तस्कर से 52 किलो भुक्की व 2 किलो अफीम बरामद की गई। पुछताछ से पता चला कि जगसीर सिंह भुक्की व अफीम अपने साले गुरलाल सिंह निवासी गोबिदपुरा जवाहरवाला व मनदीप सिंह निवासी लेहल खुर्द से खरीदकर लाया था। तीनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना दिड़बा में मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरलाल सिंह व मनदीप सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।