विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंगाल में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर की नारेबाजी

By JagranEdited By:
Published: Wed, 08 Dec 2021 04:04 PM (IST)

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया।

चंगाल में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर की नारेबाजी
चंगाल में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, संगरूर : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की वादाखिलाफी के रोष में गांव चंगाल में क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब द्वारा बस स्टैंड पर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। यूनियन की नेता चरनजीत कौर, छिदर कौर व हरपाल सिंह ने कहा कि पेंडू व खेत मजदूर संगठनों के सांझे मोर्चे के संघर्ष की बदौलत प्लाटों पर कब्जे देने का पंजाब सरकार ने समझौता किया था, लेकिन फैसला होने के बावजूद सरकारी अधिकारियों द्वारा लगातार वादाखिलाफी की जा रही है, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि पैनल बैठक में सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को प्लांट देने, सहकारी सभाओं में से मजदूरों को पचास हजार का कर्ज देने, सभाओं में दलित आबादी की सदस्यता पच्चीस प्रतिशत करने, माइक्रोफाइनांस कंपनियों के घरेलू सामान उठाने पर कार्रवाई करने, काटे नीले कार्ड बहाल करने आदि फैसले लिए थे, लेकिन अभी तक कोई हिदायत जारी नहीं की गई। मजदूर वर्ग को इन फैसलों का कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में सांझे मोर्चे द्वारा 12 दिसंबर को 09 स्थानों पर रेल चक्का जाम किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।