विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धार्मिक स्थल के निकट चल रहा था देहव्यापार, छह महिलाएं व तीन पुरुष काबू

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 06:22 PM (IST)

पुलिस ने सुनाम में जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश किया है। धार्मिक स्थल के निकट चल रहे अड्डे से छह महिलाओं व तीन पुरुषों को काबू किया गया है।

धार्मिक स्थल के निकट चल रहा था देहव्यापार, छह महिलाएं व तीन पुरुष काबू
धार्मिक स्थल के निकट चल रहा था देहव्यापार, छह महिलाएं व तीन पुरुष काबू

जेएनएन, सुनाम [संगरूर]। एक धार्मिक स्थल के निकट घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसके कारण वहां महिलाओं व पुरुषों का आना जाना लगा रहता था। लोगों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने छापामारी की। वहां से छह महिलाओं व तीन पुरुषों को काबू किया है।

सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस घर में पहुंची तो वहां कुछ जोड़े आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस को देखकर वे चौक गए और फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। घर से 6 महिलाओं व 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कार में लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशा, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

डीएसपी विलियम जेजी के मुताबिक कुछ समय से यहां जिस्मफरोशी का धंधा होने की शिकायतें आ रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने छापामारी की। जिस्मफरोशी के अड्डे का संचालन महिला करती है। वह महिलाओं के जरिये ग्राहकों को फांसती थी और फिर घर के अंदर धंधा चलाती थी। डीएसपी ने बताया कि इस महिला के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: लैबोरेटरी मालिक ने दूसरी पत्नी को फंदे से लटका देखा तो उड़ गए होश