फरवरी में पैदा हुए सदस्यों का जन्मदिन मनाया
संगरूर सीनियर सिटीजन भर्लाइ संस्था के कार्याल्य बनासर बाग में फरवरी महीने में पैदा हुए सदस्यों का जन्मदिन मनाया।
संवाद सहयोगी, संगरूर : सीनियर सिटीजन भलाई संस्था के कार्यालय बनासर बाग में फरवरी महीने में पैदा हुए संस्था के सदस्यों के जन्मदिन प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता की प्रधानगी में मनाए गए। मंच संचालन करते हुए महासचिव कुलदीप सिंह ने विजयइंद्र सिगला द्वारा दिए दो लाख रुपये की ग्रांट के लिए धन्यवाद किया। ग्रांट से फर्नीचर सहित जिम का ससान आदि खरीदा गया है। नए बने सदस्य सोहन राम को संस्था का बैज लगाया गया। जन्मदिन वाले सदस्यों अमरजीत कौर, कौर सिंह, मनोहर लाल, रमेश कुमार, राज कुमारी, सुरिदर सिंह, वेद सचदेवा को हार पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रेस सचिव ओपी अरोड़ा ने बताया कि 8 मार्च को एक दिवसीय टूर संस्था के सदस्यों का श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज के चौथे तख्त श्री दमदमा साहिब व मंदिर महरखाना के दर्शनों के लिए रवाना होगा। विवेक बांसल को-आर्डिनेटर आर्ट आफ लिविग पंजाब ने 27 फरवरी से 1 मार्च तक मंदिर माता श्री मनसा देवी में लग रहे कैंप व सुदर्शन क्रिया के बारे में बताया। समागम में सरपरस्त जगन नाथ गोयल, महासचिव सुरिदर गुप्ता, सीनियर उपप्रधान मलकीत सिंह, ईश्वर सरूपा बांसल, वरिदर गुप्ता, उप प्रधान गुरिदरजीत सिंह, अमृत वर्षा, कुसुम मघान, अतिरिक्त जनरल सचिव भूपिदर जस्सी, सुरिदंर कुमार, मूलचंद, मगर सिंह, रणजीत सिंह, अवतार सिंह, संसारी लाल, करनल सुरजीत सिंह, अशोक सक्सेना, राज कुमार अरोड़ा, जगजीत सिंह, गुरदित्त सिंह, सुरिदरपाल सिंह, आरएस मदान, करनैल सिंह, जसवीर सिंह, परमिला गुप्ता, राज कुमार गोयल आदि उपस्थित थे।