Move to Jagran APP

400 मी. हर्डल में पंजाब की श्रेया व हरदीप सिंह सबसे तेज दौड़े

स्थानीय वार हीरोज स्टेडियम में 19वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिवस के मुकाबले सोमवार को संपन्न हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:46 PM (IST)
400 मी. हर्डल में पंजाब की श्रेया व हरदीप सिंह सबसे तेज दौड़े
400 मी. हर्डल में पंजाब की श्रेया व हरदीप सिंह सबसे तेज दौड़े

जागरण संवाददाता, संगरूर

loksabha election banner

स्थानीय वार हीरोज स्टेडियम में 19वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिवस के मुकाबले सोमवार को संपन्न हो गए। मुकाबलों के दौरान चार सौ मीटर हर्डल रेस में पंजाब की श्रेया ने पहला, एम ओमबा स्टेफी ने दूसरा, चार सौ मीटर हर्डल पुरुष में पंजाब के हरदीप सिंह ने पहला, रोहन गौतम ने दूसरा स्थान, जूनियर लड़के 100 मीटर रेस में आंध्रप्रदेश के नालोबोथू शानू श्रीनिवास ने पहला, कर्नाटक के शशीकंठ वीरूपकशाप्पा ने दूसरा, तीन जूनियर लड़के की चार सौ मीटर में तामिलनाडू के भारथ ने पहला, हरियाणा के कपिल ने दूसरा, जूनियर लड़के की पंद्रह सौ मीटर रेस में हरियाणा के सत्या देव ने पहला, उत्तर प्रदेश के धीरज सिंह ने दूसरा, जूनियर लड़के की तीन हजार मीटर रेस में हरियाणा के अजय ने पहला, हरियाणा के विनोद खिचेर ने दूसरा, जूनियर लड़के में पांच हजार मीटर रेस में राजस्थान के अमित इंगर ने पहला, हरियाणा के अजय ने दूसरा, जूनियर लड़के की एक सौ दस मीटर रेस में महाराष्ट्र के तेजस अशोक श्रीरेस ने पहला, तमिलनाडू के ए ग्राकिसोन जीवा ने दूसरा व हरियाणा के मोहित ने तीसरा स्थान, जूनियन लड़के में दस हजार मीटर रेस में हरियाणा के अमित ने पहला, उत्तराखंड के परमीत बिसत ने दूसरा व उत्तराखंड के अंशुल डोडियाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। र्हाइ जंप जूनियर लड़के के वेस्ट बंगाल के एमडी अशरफ अली ने पहला, हरियाणा के प्यूश सिंह पनवर ने दूसरा, जूनियर लड़के में पोल वाल्ट में तामिलनाडू के शक्तिथी आर ने पहला, तामिलनाडू के गणेशप्रियान ने दूसरा, जूनियर लड़के लॉग जंप में तामिलनाडू के डेविड पी ने पहला, तामिलनाडू के अशादूलह मुजाहिथ ने दूसरा, जूनियर लड़के में शाटपुट में पंजाब के अमनदीप धालीवाल ने पहला, उत्तराखंड के अदीश घिदयाल ने दूसरा, जूनियर लड़के में डिस्कसथ्रो में हरियाणा के प्रिस ने पहला, राजस्थान के अभिनव वैश्नव ने दूसरा, जूनियर लड़के के हैमर थ्रो में उत्तर प्रदेश के विपन कुमार ने पहला, उत्तर प्रदेश के मोहद तबिश ने दूसरा, जैवलिन थ्रो में पंजाब के कुंवर सिंह राना ने पहला, उत्तर प्रदेश के अजय कुमार ने दूसरा हासिल किया।

इवेंट बीस में जूनियर लड़कियां के सौ मीटर रेस में महाराष्ट्र की अवंतिका संतोष नारले ने पहला, तेलंगाना की जीवनी ने दूसरी, चार सौ मीटर रेस जूनियर लड़कियां में कर्नाटक की प्रिया मोहन ने पहला, हरियाणा की समी ने दूसरा, पंद्रह सौ मीटर रेस जूनियर लड़कियां में हरियाणा की पूजा ने पहला, उत्तराखंड की अंकिता ने दूसरा व हरियाणा की वर्षा ने तीसरा स्थान लिया।

तीन हजार मीटर रेस जूनियर लड़कियां में उत्तरप्रदेश की अंतिमा पाल ने पहला, महाराष्ट्र की रिकी धन्या प्वारा ने दूसरा, पांच हजार मीटर रेस जूनियर लड़कियां में उत्तराखंड की अंकिता ने पहला, गुजरात की द्राशतीबेन परव चौधरी ने दूसरा, सौ मीटर हर्डलस जूनियर लड़कियां में तेलंगाना की अगासरा ने पहला, केरला की अनटॉमी ने दूसरा, जूनियर लड़कियों की दस हजार मीटर वाक रेस में पंजाब की बलजीत बाजवा ने पहला, उत्तराखंड की रेशमा पटेल ने दूसरा, र्हाइजंप में उत्तरप्रदेश की ख्याती माथुर ने पहला, तामिलनाडू की कवीना अनावी ने दूसरा, पोल वाल्ट में हरियाणा की वंशिका घागस ने पहला, तमिलनाडू की बालानिशा बालकृष्ण ने दूसरा, लॉग जंप में उत्तरप्रदेश की शालिनी सिंह ने पहला, तेलंगाना की अगाशरा ने दूसरा, ट्रिपल जंप में महाराष्ट्र की शर्वरी अविनाश पारूलेकर ने पहला, हरियाणा की हेमा ने दूसरा, शॅाटपुट में पंजाब की अवनीत ने पहला, हरियाणा की शिक्षा ने दूसरा, डिस्कस थ्रो में महाराष्ट्र की अदिति राजेश ने पहला, राजस्थान की किरण ने दूसरा, हैमर थ्रो में दिल्ली की हर्षिता शेहरावंत ने पहला, उत्तरप्रदेश की तानिया चौधरी ने दूसरा, सौ मीटर हैप हर्डलैस में राजस्थान की तनुश्री ने पहला व तामिलनाडू की दीपिका ने दूसरा, र्हाइजंप में राजस्थान की तनुश्री ने पहला व तामिलनाडू की दीपिका ने दूसरा, शॉटपुट में तामिलनाडु की दीपिका ने पहला व राजस्थान की तनुश्री ने दूसरा, डिस्कसथ्रो में हरियाणा के विकास परमार ने पहला, हरियाणा के ललित ने दूसरा, पोल वाउलट में हरियाणा के सुनील कुमार ने पहला, हरियाणा के ललित ने दूसरा व हरियाणा के विकास परमार ने तीसरा, जैवलिन थ्रो में महाराष्ट्र के कुशल कुमार ने पहला, हरियाणा के विकास परमार ने दूसरा, जूनियर लड़के के पंद्रह सौ डेक रन में हरियाणा के सुनील कुमार ने पहला, हरियाणा के राज वर्धन सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.