Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व पर अहमदगढ़ में सजाया नगर कीर्तन

अहमदगढ़ स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा शहर निवासियों ने शोभा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 10:54 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर अहमदगढ़ में सजाया नगर कीर्तन
प्रकाश पर्व पर अहमदगढ़ में सजाया नगर कीर्तन

संवाद सहयगोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा शहर निवासियों, संगत व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुआई में निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा से आरंभ होकर शहर के रेलवे रोड़, भगत सिंह चौंक, गांधी चौंक, सब्जी मंडी, जंडाली रोड़, मेन बजार, चौड़ा बाजार, धूलकोट रोड़, महावीर रोड से गुजरता हुआ वापस गुरुद्वारा सिंह सभा में समाप्त हुआ।

loksabha election banner

नगर कीर्तन में कीर्तनी जत्थों के अलावा बैंड पार्टियां, स्कूली छात्रों आदि ने शिरकत कर रौनक को बढ़ाया। चौड़ा बाजार में सोशल वैलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा महामंत्री तरसेम गर्ग, मुस्लिम भाईचारे ने नगर कौंसिल के प्रधान सराज मोहम्मद, पार्षद ईसा मोहम्मद, हाफिज अशरफ, दिलशाद, सरदार अली, डा. दिलवर, मोहम्मद सौदागर, मोहम्मद जसीन, पार्षद दीपक शर्मा, पार्षद कमलजीत सिंह ऊबी की अगुआई में नगर कीर्तन का शानदार स्वागत किया गया। श्री कलगीधर फैडरेशन ने एक विशेष जहाज द्वारा नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष हरभजन सिंह, डॉ. रुपिदर सिंह, कमलजीत ऊबी, कुलवंत सिंह सोहल, त्रिलोचन सिंह चोपड़ा, कुलदीप सिंह खालसा, जगवंत सिंह जगी सदस्य स्टेट वर्किग कमेटी, अवतार सिंह जस्सल जिला उपाध्यक्ष, नगर पालिका के अध्यक्ष सुराज मोहम्मद, पार्षद किट्टू थापर, पार्षद भोजराज शर्मा, पार्षद ईसा मोहम्मद, गुरमीत सिंह ऊभी अध्यक्ष शहरी अकाली दल, बेअंत सिंह सराओ, डॉ. रुपिदर सिंह, कृष्ण सिंह राजड़, रछपाल सिंह, कुलविदर सिंह, अरुण शैली, डायरेक्टर करतार सिंह, डॉ. राहुल शर्मा, प्रिसिपल हरदेव सिंह, डॉ. सुनीत हिद, डॉ. राजीव सूद, सुखजिदर सिंह राजड़, तेजी धीमान, एडवोकेट अरविद मावी, बूटा शर्मा, अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, चानण चौधरी, निहाल सिंह ऊबी, रविदर बलोवाल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.