भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को लोगों ने दिया समर्थन: दिनेश
भाजपा को राष्ट्रवादी विचारधारा ने ही दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया है।
जेएनएन, मालेरकोटला (संगरूर) :
भाजपा को राष्ट्रवादी विचारधारा ने ही दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान जेपी नड्डा की अगुवाई में भाजपा सदस्यता पर्व 2019 तहत लाखों युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। बूथ स्तर तक जुड़कर भाजपा को शक्तिशाली बना रहे है। यह विचार भाजपा पंजाब प्रदेश के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने भाजपा इंडस्ट्रियल सेल जिला उपाध्यक्ष नीरज गर्ग के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पेश किए। भाजपा इंडस्ट्रियल सैल पंजाब के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा जिला लुधियाना उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाई शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह देश का पैसा न तो खुद खाएंगे व न ही किसी को खाने देंगे। इस पर जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। नीरज गर्ग ने बताया भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है व देश का हर उद्योगपतियों खुद को भाजपा से जोड़ कर गौरवमई महसूस कर रहा है।