विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संगरूर में नशा तस्करों से तंग युवक ने DC दफ्तर के बाहर खाया जहर, गुलजार सिंह सुसाइड केस के बाद ये दूसरा मामला

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:47 AM (IST)

संगरूर में एक युवक ने डीसी दफ्तर के बाहर नशा तस्करों से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ...और पढ़ें

संगरूर के अस्पताल से पीड़ित को पटियाला लेकर जाते परिजन।

संगरूर के अस्पताल से पीड़ित को पटियाला लेकर जाते परिजन।

HighLights

  1. युवक ने डीसी दफ्तर के बाहर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

  2. नशा तस्करों की धमकियों, पुलिस निष्क्रियता से परेशान था युवक

  3. पीड़ित को गंभीर हालत में पटियाला रेफर किया गया, जांच जारी

जागरण संवाददाता, संगरूर। जिला प्रबंधकीय परिसर में डीसी दफ्तर के समक्ष रविवार को छुट्टी वाले दिन दोपहर बाद एक व्यक्ति ने कोई जहरीली दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

आसपास के लोगों ने उक्त व्यक्ति को सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया।

जानकारी अनुसार नजदीकी गांव नमोल का निवासी जगसीर सिंह जग्गा (35) पुत्र महेंद्र सिंह रविवार को जिला प्रबंधकीय परिसर में पहुंचा, जहां उसने कोई जहरीली दवा पी ली। इस दौरान उसने बताया कि उसके घर के समीप कुछ व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचने का गलत काम करता हैं।

सीसीटीवी में कैद हो गई थी वीडियो

नशा बेचने की वीडियो उसके घर के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। उसने इस बाबत वीडियो वायरल कर दी, जिसके बाद नशा बेचने वाले व्यक्तियों ने उसके घर आकर उसकी व उसके परिवार से मारपीट की।

साथ ही उसके घर के सीसीटीवी कैमरे तक भी तोड़ दिए। साथ ही उसे डराया धमकाया व सीसीटीवी की वीडियो डिलिट करने का दबाव बनाया। उसे जान से मारने की धमकियां दी। जब उसने इसकी गांव के सरपंच व पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने भी इन व्यक्तियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।

सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज

उसके उक्त व्यक्तियों द्वारा लगातरा डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे आहत होकर उसने आज जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सिविल अस्पताल संगरूर से उसे पटियाला रेफर कर दिया।

थाना सिटी संगरूर के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित के ब्यान दर्ज करने व पड़ताल करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। उधर, जब गांव के सरपंच से बात की गई तो उसने कहा कि उसे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ BJP का शंखनाद! आज बठिंडा से 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे शिवराज सिंह चौहान