किसानों ने कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों का किया घेराव
जागरण संवाददाता, संगरूर : गांव ईनाबाजवा व फतेहगढ़ पंजगराईयां के किसानों ने धान की पराली
जागरण संवाददाता, संगरूर : गांव ईनाबाजवा व फतेहगढ़ पंजगराईयां के किसानों ने धान की पराली को आग लगाने के खिलाफ कार्रवाई करने आए अधिकारियों का घेराव किया। किसानों ने उनका घेराव करके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी अनुसार गांव ईनाबाजवा व गांव फतेहगढ़ पंजगराईयां में शेरपुर के ब्लॉक पंचायत अफसर तरसेम ¨सह व पटवारी टीम सहित जैसे ही जलाई पराली की रिपोर्ट के लिए खेतों में पहुंचे तो इसका पता भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां को चलते ही इकाई प्रधान सुरजीत ¨सह व निर्मल ¨सह दिओल की अगुआई में एकत्रित हुए किसानों ने उक्त अधिकारियों को रोककर उनका घेराव किया व सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। किसानों के रोष का सामना करने के बाद उक्त मुलाजिमों को बैरंग लौटना पड़ा। किसानों ने पराली जलाकर रोष प्रदर्शन भी किया। किसान नेता निर्मल ¨सह, पंचायत सदस्य ईसपाल ¨सह ¨सह ने कहा कि पराली को आग लगाना किसानों का शौक नहीं मजबूरी है, क्योंकि सरकार पराली का अन्य प्रबंध करने में बुरी तरह विफल रही है। इस मौके पर भू¨पदर ¨सह, जो¨गदर ¨सह, कुलवंत ¨सह, सुख¨जदर ¨सह, बलजीत ¨सह, चरणजीत ¨सह, दर्शन ¨सह, हरदियाल ¨सह, पाल ¨सह, गुरलाल ¨सह, निर्भय ¨सह, मलकीत ¨सह आदि उपस्थित थे।