माता पद्मावती महिला मंडल की सदस्यों ने जैन मुनियों के दर्शन
अहमदगढ़ (संगरूर) श्री एसएस जैन सभा अहमदगढ़ में विराजमान लौह पुरुष, महाश्रमण, उपप्रवर्तक ओम मुनि महाराज, गुरु निहाल प्रेम दिवाकर सौरभ मुनि महाराज, युवा प्रेरक विज्ञान मुनि महाराज ठाणे- 3 के दर्शनों हेतु शनिवार को अहमदगढ़ पधारे। लुधियाना के नूरवाला रोड से माता पद्मावती महिला मंडल के सदस्य प्रधान विनोद जैन व सचिव मीना जैन की अगवाई में सैकड़ों महिलाओं ने गुरु महाराज के दर्शन किए।
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : श्री एसएस जैन सभा अहमदगढ़ में विराजमान लौह पुरुष, महाश्रमण, उपप्रवर्तक ओम मुनि महाराज, गुरु निहाल प्रेम दिवाकर सौरभ मुनि महाराज, युवा प्रेरक विज्ञान मुनि महाराज ठाणे- 3 के दर्शनों हेतु शनिवार को अहमदगढ़ पधारे। लुधियाना के नूरवाला रोड से माता पद्मावती महिला मंडल के सदस्य प्रधान विनोद जैन व सचिव मीना जैन की अगवाई में सैकड़ों महिलाओं ने गुरु महाराज के दर्शन किए। एसएस जैन सभा अहमदगढ़ के सचिव संजीव जैन ने आए सभी अतिथि महिलाओं का हार्दिक स्वागत किया। संजीव जैन शंटी ने कहा कि गुरु महाराज के दर्शन मात्र से हमारे जीवन के कई कष्टों का नाश होता है। इस अवसर पर किमू जैन, विनोद जैन काला, अभय जैन, नीरज जैन, अजय जैन, रोहित जैन, जगजीवन जैन, सौरभ जैन, सतीश जैन लिल्ली, भंवर जैन, सोनू जैन, गौरव जैन, रचना जैन, एकता जैन, कविता जैन, सरोज जैन, जनकी देवी आदि उपस्थित रहे। नीरज जैन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।