ढींडसा को विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए : भट्ठल
लहरागागा (संगरूर) विधनासभा में विरोधी पक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद ढींडसा को इस्तीफा दे देना चाहिए।
जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) :
विधनासभा में विरोधी पक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद ढींडसा किस हैसियत से लोगों में आए हैं। अच्छा होता अगर विधायक पद से इस्तीफा देकर आते।
उक्त विचार पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब योजना बोर्ड की वाइस चेयरपर्सन राजिदर कौर भट्ठल ने कही। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह व विधायक परमिदर सिंह ढींडसा को जनता को जवाब देना होगा कि चार बार सुनाम से जीतकर दस वर्षों तक मंत्री के पद का आनंद लेकर क्यों वहां से भागे हैं। अगर वह वहां से भाग सकता है तो अकाली दल को क्यों नहीं छोड़कर भाग रहे हैं। अब धार्मिक अपमान की बात कहकर भागने का बहाना सरासर झूठ हैं, क्योंकि वह बात पांच वर्ष पुरानी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के थोड़े से झटके से ढींडसा परिवार घबरा गया है। प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, हरसिमरत बादल, सुखदेव ढींडसा व परमिदर सिंह ढींडसा ने अपने ही परिवार पाले हैं, लेकिन हलके के लिए कुछ भी नहीं किया है। इस मौके मीडिया सलाहकार रविदर टुरना, मीडिया सलाहकार सनमीक हैनरी, डीएसपी बूटा सिंह गिल, डॉ. पुष्पिदर जोशी, प्रवीन कुमार, कृपाल सिंह, दरबारा सिंह, मेघराज गोयल, गुरलाल सिंह पार्षद, शहरी प्रधान ईश्वर कबाड़ियां, साहिब सिंह, कुलदीप सिंह, जिला यूथ के महासचिव शेरविदर सिंह आदि उपस्थित थे।