देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन..
सुनाम मंदिर इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम में गणेश महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम करवाया गया।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : मंदिर इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम में गणेश महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम दौरान 5वें दिन प्रेम गुप्ता प्रधान अग्रवाल सभा सुनाम व मेघराज गुप्ता ने अपने परिवार सहित रोजाना हो रही पूजा में शामिल होकर पूजा करवाई। यह पूजा पंडित संतोष कुमार संतोषी द्वारा विधि पूर्वक करवाई गई। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य देवराज सिगला व वरूण कांसल ने बताया श्री बाला जी महिला संकीर्तन मंडली द्वारा हर रोज की तरह 5वें दिन भी श्री गणपति जी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। कीर्तन मंडली ने यह भजन सुनाकर देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, भोले दी बरात चली गज बज के सारियां ने भंग पीती रज-रज के सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कीर्तन के पश्चात श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ, श्री गणपति जी महाराज की आरती की गई व सभी भक्तों को पवित्र आरती के छींटे दिए गए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया से सारा माहौल गुंजायमान हो उठा। इसके बाद श्री गणपति जी महाराज को मोदक, लड्डू इत्यादि का भोग लगाया गया। श्री गणेश महोत्सव के दौरान सुबह व शाम श्री गणेश जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना व आरती की जाती है। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर को सुबह मंदिर में हवन यज्ञ होगा, जिसकी पूर्णाहुति सुबह 11:00 बजे पड़ेगी। श्री गणपति जी महाराज की विशाल विसर्जन यात्रा दोपहर 2:15 बजे श्री बालाजी धाम से चलेगी, शहर के विभिन्न विभिन्न बाजारों से होती हुई विसर्जन स्थल पर पहुंचेगी। इस शुभ अवसर पर कीर्तन मण्डली की मनीषा गोयल, रमन गोयल, सीमा बांसल, सुमन, ऋतु बांसल, रेनू आशिमा गोयल, नीरू, रितु, सोनिया, प्रीति, संजीव नागरा, गौरव जनालिया, अमन बांसल, नरेंद्र गर्ग, ललित गर्ग, विकास कांसल, पाला सिंह, राजीव जैन, बलविदर हांडा, ललित गर्ग, राजेश बांसल, अर्श शर्मा, वंश गोयल, युवी गोयल, भाविका बांसल, महक बांसल आदि उपस्थित थे।