लोक भलाई संघर्ष कमेटी का किया गठन
लोक भर्लाइ संघर्ष कमेटी की बैठक प्रधान गुरनाम सिंह भिडर के नेतृत्व में र्हुइ।
जागरण संवाददाता, संगरूर: लोक भलाई संघर्ष कमेटी की बैठक प्रधान गुरनाम सिंह भिडर के नेतृत्व में हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए सदस्यों द्वारा शामिल होकर अपने विचार पेश किए गए। बैठक दौरान पंजाब की जत्थेबंदक, जिला व सर्किल प्रधानों का ऐलान किया गया। प्रोग्राम के मुख्य मेहमान फतेह भवाकर द्वारा लोक भलाई संघर्ष सोसायटी के कार्याल्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देना समय की सख्त जरूरत है। जिसके लिए वह सोसायटी का प्रत्येक प्रकार से साथ देने को तैयार हैं। कमेटी में गुरनाम सिंह भिडर को प्रधान, राम सिंह दिड़बा को उपप्रधान, प्रकाश चंद संगरूर को खजांची, जगदेव सिंह सुनाम को सचिव, मघर सिंह कुलार खुर्द को सचिव, सतपाल संगरूर को सचिव, गुरविदर पाल संगरूर को सदस्य, हरबंस सिंह को सदस्य, बलवंत सिंह जोगा को सदस्य चुना गया। इस मौके राज्य प्रधान गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह, अशोक कुमार गोयल आदि उपस्थित थे।