सफाई सेवकों व क्लेरिकल स्टाफ ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
संवाद सूत्र बरनाला सफाई सेवक यूनियन व क्लेरिकल स्टाफ यूनियन ने मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
संवाद सूत्र, बरनाला : सफाई सेवक यूनियन व क्लेरिकल स्टाफ यूनियन ने मांगो को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान यूनियन के नेता गुलशन कुमार, रामेश कुमार, अकशे, जगजीत सिंह, हरबख्श सिंह ने कहा कि उनकी मांगों को पिछले लंबे समय से सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा। जिसके चलते सफाई सेवक यूनियन पंजाब ने फैसला किया है कि 28, 29 व 30 सितंबर तक मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएं ताकि सोई हुई सरकार जाग उठे। इसी कि चलते उनकी तरफ से पंजाब सरकार का पुतला जलाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए, सफाई कर्मचारियों के बकाए जल्द दिए जाएं व उनकी अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की तरफ सरकार द्वारा जल्द ध्यान ना दिया गया तो वह तीखा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
इस अवसर पर संजय कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, राजवीर सिंह के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।