विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोट्रेक्ट क्लब सुनाम (मेन) ने रोशनी कार्यक्रम आयोजित किया

By JagranEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 05:24 PM (IST)

रोट्रेक्ट क्लब सुनाम द्वारा दीपावली के मौके पर ग्रीन लोन में रोशनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंकज अरोड़ा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे।

रोट्रेक्ट क्लब सुनाम (मेन) ने रोशनी कार्यक्रम आयोजित किया
रोट्रेक्ट क्लब सुनाम (मेन) ने रोशनी कार्यक्रम आयोजित किया

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : रोट्रेक्ट क्लब सुनाम द्वारा दीपावली के मौके पर ग्रीन लोन में रोशनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंकज अरोड़ा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गायन से की गई।

रोट्रेक्ट क्लब सुनाम (मेन) द्वारा सुरेश कांसल को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पीडीआरआर पंकज अरोड़ा, क्लब के चेयरमैन निखिल, सचिव अमित अग्रवाल व खजांची मोहित गोयल ने सभी को दीवाली की मुबारकबाद दी। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कांसल ने बताया कि वह अपनी इस जिम्मेवारी को पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। उन्होंने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लक्की रोट्रैक्टर सुमित सिगला, लक्की कपल, हनीश टक्कर, लक्की चाइल्ड नवया, पंचुअलटी अवार्ड सुरेश कांसल, तंबोला गेम का पहला इनाम पंकज जिदल, दूसरा इनाम अशोक मोदी, तीसरा इनाम श्रृति व हाऊस फुल का इनाम सुमित सिगला, बिदी गेम का इनाम शुभम गर्ग, मेरा पति मैनू गेम का इनाम रीतू व खुशी को, डांस ऑन मेट का इनाम विकास सिगला, किड्स गेम का इनाम वनिया व बदरीश कांसल, काउंटिग गेम का इनाम अंशुल बांसल को दिया गया। मंच संचालन शुभम गर्ग ने किया। भूषण गोयल इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन रहे। इस मौके पंकज अरोड़ा, निखिल गर्ग, सुरेश कांसल, अमित अग्रवाल, मोहित गोयल, भूषण गोयल, डा. विवेक गोयल, पंकज जिदल, हनीश टक्कर, सुमित, रोबिन गर्ग, गीतेश गर्ग, अशोक मोदी, अभिषेक मोदी, मोहित जैन, अंशुल बांसल, साहिल बत्रा, विकास सिगला, शेखर, शुभम गर्ग, सौरव कुमार आदि उपस्थित थे।