चौड़ा बाजार की सड़क का किया उद्घाटन
संवाद सहयोगी अहमदगढ़ (संगरूर) कोरोना महामारी के बाद शहर में टूटी सड़कों का काम शुरू करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : कोरोना महामारी के बाद शहर में टूटी सड़कों का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। हलका विधायक सुरजीत सिंह धीमान के नेतृत्व में शहर की सभी मुख्य सड़कों के इंटरलॉकिंग टॉयल लगाने के लिए ग्रांट पास हो गई है। इसके बाद शहर का चौड़ा बाजार की बनी सड़क का उद्घाटन सीनियर कांग्रेसी नेता विक्की टंडन द्वारा किया गया।
इस मौके तरसेम गर्ग, आत्मा भुट्टा, अशोक कुमार, जतिदर भोला, राज कुमार रब्बों वाले, अंकित कुमार, अमरजीत सिंह, शम्मी डागों, कुलभूषण बबला, अरुण जिदल, अमन वर्मा, शाम लाल झनेर, दीपक दीपा, प्रमोद गुप्ता, हिम्मत सिंह व राजिदर भुट्टा ने विधायक सुरजीत सिंह धीमान का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें