अयोध्या की धरती पर पहले बनेगा राम मंदिर, फिर ही अगली सरकार : दिव्यानंद
जागरण संवाददाता, संगरूर : भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रीरा
जागरण संवाददाता, संगरूर : भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि न्यास संस्था की अगुआई में संत समाज व समूह ¨हदू संगठनों ने स्थानीय अनाज मंडी में रविवार को विशाल धर्मसभा का आयोजन किया। धर्मसभा में संगरूर व बरनाला जिलों से बड़ी संख्या में राम भक्तों ने शिरकत की। धर्मसभा में राम लल्ला हम आएंगे, भव्य राम मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे गूंजे। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुख्य मेहमान श्री श्री 1008 दिव्यानंद महाराज ने मंच से ऐलान किया कि पहले अयोध्या में भगवान की जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण होगा, फिर केंद्र में सरकार बनेगी। अब सभी रामभक्त एकजुट होकर राम मंदिर के निर्माण के लिए शंखनाद करेंगे। भले ही केंद्र सरकार संसद में राममंदिर के निर्माण संबंधी बिल पास करे या न करे। कोर्ट अपना फैसला सुनाए या न सुनाए, लेकिन अब रामभक्त पीछे नहीं हटेंगे और भव्य राममंदिर का निर्माण करके ही सांस लेंगे।
उन्होंने मांग की कि संसद आगामी सदन में राम मंदिर निर्माण संबंधी बिल लेकर आए व समूह सांसद के समक्ष बिल रखे। अगर संसद में यह बिल पास नहीं होगा, तब भी एकजुट होकर राम भक्त राम मंदिर का निर्माण करवाएंगे। स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि धारा 377 धारा खत्म करने की बात कहकर सत्ता में आई केंद्र की भाजपा सरकार अभी तक न तो धारा 377 को खत्म करवा पाई और न ही राम मंदिर बनवा पाई है। उन्होंने सभी रामभक्तों को श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए जन-जागरण अभियान के तहत एकजुट होने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।
इससे पहले संबोधन करते हुए स्वामी उमेशा नंद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनाने की उम्मीद वर्षों से ¨हदू समाज द्वारा लगाई जा रही है, लेकिन अब लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ना होगा। स्वामी मुक्ता भारती ने कहा कि न राम मंदिर सरकार बना सकती है, न प्रशासन व न ही अदालत। राम मंदिर हम राम भक्त ही बनाएंगे। स्वामी सहज प्रकाश महाराज, विहिप के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख रा¨जदर ¨सह ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए यह सही समय है। अब संत समाज व राम भक्त मिलकर जोर लगाएंगे व भव्य राम मंदिर बनाएंगे। स्वामी परमानंद ने सभी रामभक्तों से अपील कि कि वह दृढ़ इरादा लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि देश भर के संसदीय क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है, समूह रामभक्तों को एकजुट होने का संदेश दे रहे हैं। समूह संत समाज व विहिप ने केंद्र सरकार से उक्त मुद्दे पर कानून बनाने की मांग की। धर्मसभा के दौरान भाजपा के जिला प्रधान विक्रम पाली सैणी, सीनियर भाजपा नेता सरजीवन ¨जदल, एसएल चावला, रजत गोयल, विजय ढोलेवाल, रशिक वर्मा, विनोद मोदगिल, मोहित गर्ग, मंगत राम, अनिल गोयल ने एलान किया कि जिस दिन भी संत समाज राममंदिर के निर्माण के लिए आदेश देगा उसी दिन संगरूर व बरनाला इलाके से राम भक्त अयोध्या के लिए कुच करेंगे। राम भक्त जन-जागरण अभियान के तहत एक आंदोलन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं व ¨हदू समाज का बच्चा-बच्चा राम मंदिर निर्माण के लिए आवाज बुलंद करेगा।