दिल्ली में हुए हिसक प्रदर्शन के विरोध में फूंका मोदी का पुतला
सुनाम (संगरूर) भारतीय किसान यूनियन ऐकता उगराहां व विभिन्न जमहूरियत पसंद जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन किया।
जेएनएन, सुनाम (संगरूर): भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व विभिन्न जम्हूरित पसंद तत्थेबंदियों द्वारा दिल्ली में हुए जबर के विरोध में स्थानीय अनाज मंडी में विशाल जनसभा के रूप में विभिन्न बाजारों में रोष मार्च करते हुए अग्रसेन चौक में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व पुतला फूंका।
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह उगराहां ने कहा कि मोदी सरकार भारत के लोगों को फिर से 1947 की आग में झोंकना चाहती है। फांसीवाद के नाम पर फिरकापरस्री फैलाकर देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहता है। मोदी सरकार दिल्ली में गत लगभग दो माह से शांतमय प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही है। बेकसूर लोगों को मौत के हवाले किया जा रहा है। लोगों को मरवाना यह कहां की राजनीति है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनावों से पहले देश के लोगों के साथ बड़े-बड़े वायदे किये परन्तु एक वायदा भी पूरा नहीं हुआ। जब इस वादाखिलाफि के खिलाफ लोग संघर्ष की तरफ बढ़ने लगे तो मोदी सरकार ने नया नागरिकता संशोधन कानून लागू कर दिया। इसकी जरूरत नेताओं को तो हो सकती है परन्तु देश वासियों को नहीं जबकि देश को जरूरत है। बेरोजगारी खत्म करने, कर्ज खत्म करने, अच्छी शिक्षा व अच्छा उपचार का प्रबंध करने, आत्म-हत्याओं का रूझान बंद करने, फसलों के दाम लागत खर्चे लगाकर देने, कीरतियों को किरत का सही मूल्य देने की परंतु मोदी सरकार देश की जनता का इन सबसे ध्यान हटाने के लिए आये दिन नया फरमान जारी करने में लगी हुई है।
इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह गंढुयां, जिला महासचिव दरबारा सिहं छाजला, जसवंत तोलावाल, रामशरण सिंह उगराहां, पाल दौलेवाला, नौजवान भारत सभा स्टूडेंट्स यूनियन के होशियार सिंह मूनक, अजैब जखेपल, सुखपाल माणक आदि ने संबोधित किया।