दलित समाज से नहीं होने दी जाएगी नाइंसाफी : कांगड़ा
संगरूर वाल्मीकि समाज द्वारा भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर गांव अनदाना बीबी कांगड़ा को सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, संगरूर : वाल्मीकि समाज द्वारा भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर गांव अनदाना, ब्राह्माणीवाला व मूनक में करवाए गए समागम में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य पूनम कांगड़ा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने दलित समाज के हक में आवाज बुलंद करने पर सम्मानित किया गया। कांगड़ा ने कहा कि उन्होंने हमेशा से दलित वर्ग को इंसाफ दिलाने के लिए उनके हक में लड़ाई लड़ी है, और आगे भी बदस्तूर जारी रहेगी। किसी के भी साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने समागम में शामिल बच्चों को नशे से दूर रहकर एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर बलजीत सिंह, सरपंच राजपाल सिंह, संदीप सिंह, राजू मांगट, सुरेश कुमार, भोला सिंह के अलावा वाल्मीकि भाईचारे से संबंधित महिला व पुरुष उपस्थित थे।