Move to Jagran APP

सत्ता के लिए लोगों को गुमराह कर रही पार्टियां : ढींडसा

कुछ पार्टियां राज्य का भविष्य संवारने के बजाय सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों को गुमराह कर रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 04:06 PM (IST)
सत्ता के लिए लोगों को गुमराह कर रही पार्टियां : ढींडसा
सत्ता के लिए लोगों को गुमराह कर रही पार्टियां : ढींडसा

संवाद सूत्र, खनौरी (संगरूर)

loksabha election banner

कुछ पार्टियां राज्य का भविष्य संवारने के बजाय सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों को गुमराह कर रही हैं। कभी न पूरे होने वाले एलान किए जा रहे हैं, जिससे पंजाब का भविष्य खतरे में है। यह बातें शिअद (संयुक्त) के सीनियर नेता व विधायक परमिदर सिंह ढींडसा ने शहनाई पैलेस में पार्टी वर्करों व समर्थकों से बैठक के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि गैरजिम्मेदार व स्वार्थी नेता अपनी रोटियां सेक रहे हैं, परन्तु संयुक्त पार्टी पंजाब को मजबूत बनाने के लिए मैदान में लाई गई है। बैठक करने का मकसद वर्करों के जरिए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। आर्थिक विकास के मामले पर कोई ठोस रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है, तभी प्रत्येक पंजाब निवासी खुशहाल बन सकता है। इसके लिए अकाली दल संयुक्त पूरा जोर लगा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अन्य भाईचारक पार्टियों से मिलकर अधिक सीटों पर कब्जा किया जाएगा। पंजाब में आने वाली सरकार शिअद संयुक्त की होगी। ढींडसा ने एलान किया कि सरकार आने पर अस्पताल व लड़कियों का कालेज बनाया जाएगा। आखिर में मास्टर दलजीत सिंह थिद को खनौरी सर्किल का इंचार्ज बनाया गया। रामपाल सिंह बैहणीवाल, नगर पंचायत प्रधान राम निवास खनौरी, गुरदीप सिंह मकोरड़ साहिब, चमकौर सिंह, राजेश कुमार एग्जीक्यूटिव सदस्य शिअद संयुक्त, बलराज शर्मा, कर्म सिंह, गुरनाम सिंह, भुपिदर सिंह, पाल सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.