अज्ञात व्यक्ति ने महिला की गला रेंतकर हत्या
जागरण संवाददाता, संगरूर बुधवार सायं स्थानीय मैगनम पैलेस नजदीक एक प्रवासी महिला की अज्ञात व्यक्ति
जागरण संवाददाता, संगरूर
बुधवार सायं स्थानीय मैगनम पैलेस नजदीक एक प्रवासी महिला की अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना संबंधी पता चलते ही डीएसपी संदीप वडेरा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी संदीप वडेरा ने बताया कि किसी व्यक्ति से उन्हें एक महिला की हत्या संबंधी जानकारी मिली। जांच दौरान पता चला है कि उक्त महिला का नाम जुखनी था, जो अपने बेटे ज¨तदर के साथ मैगनम पैलेस के पास एक प्लाट में बने दो कमरों में से एक कमरे में किराए पर रहती थी। जिसका देर बुधवार शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कत्ल कर दिया। डीएसपी वडेरा ने बताया कि यह लूटपाट का मामला नहीं लगता क्योंकि मृतक महिला के कानों में बालियां, पैरों में झांजरें व गले में चैनी पहनी हुई थी। इसके अलावा घर में पड़ी नकदी भी सलामत थी। मृतक महिला के लड़के ज¨तदर ने बताया कि वह सुबह 9 बजे काम पर चला गया था। शाम को उसके ताया का लड़का उनके घर गया व उसकी मां को मृत अवस्था में देखा। उसने फोन करके उसे इस संबंधी जानकारी दी। 9 बजे तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।