Move to Jagran APP

पत्नी पर रखता था बुरी नजर, तो उतारा दिया मौत के घाट

धूरी (संगरूर) नजदीकी गांव कलेरा में सगाई के लिए चंडीगढ़ से अपने घर आए युवक की बेरहमी से हत्य करने के अंधे कत्ल मामले में पुलिस ने 72 घंटे की तफ्तीश के बाद हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार मचाक भी बरामद क लिया जबकि युवक का गायब मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। पुछताछ दौरान हत्यारे ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि उक्त मृतक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए ही उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले संबंधी अगली कार्रवाई आरंभ कर दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 07:00 PM (IST)
पत्नी पर रखता था बुरी नजर, तो उतारा दिया मौत के घाट
पत्नी पर रखता था बुरी नजर, तो उतारा दिया मौत के घाट

जेएनएन, धूरी (संगरूर) : गांव कलेरा में सगाई के लिए चंडीगढ़ से अपने घर आए युवक की बेरहमी से हत्या करने के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 72 घंटे जांच के बाद हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

पुलिस ने हत्यारोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार मचाक भी बरामद कर लिया, जबकि युवक का गायब मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। पुछताछ में हत्यारे ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि उक्त मृतक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले संबंधी अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

इस बारे में डीएसपी धूरी मोहित अग्रवाल ने बताया कि 10 अप्रैल को गांव कलेरा में हुए कत्ल मामले में हत्यारे गुरदीप सिंह उर्फ तोती निवासी गांव कलेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक सतनाम सिंह व दोषी गुरदीप सिंह की आपस में बहुत पुरानी रंजिश चली आ रही थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतक सतनाम सिंह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दस अप्रैल को उसे शादी के लिए लड़की वाले देखने के लिए आने वाले थे। इसलिए उसके पिता स्वर्ण सिंह ने उसे चंडीगढ़ से घर बुलाया था। नौ अप्रैल को सतनाम सिंह चंडीगढ़ से अपने दोस्त के घर फरवाही पहुंचा व दस अप्रैल को गांव कलेरां अपने घर पहुंचा। 10 अप्रैल को गुरदीप सिंह ने सतनाम सिंह के घर में घुस कर उसकी हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो उसने बताया कि सतनाम सिंह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था व उसका पीछा भी करता था। इसके अलावा सतनाम सिंह ने उसकी दो-तीन बार पिटाई भी कर दी थी, इसी रंजिश के चलते उसने सतनाम की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गुरदीप सिंह ने सतनाम सिंह के घर के अंदर घुसकर मचाक नामक लोहे के औजार से सिर की बाई आंख की तरफ वार कर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.