राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर की वर्चुअल बैठक
विद्या भारती पंजाब सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जागरूकता अभियान माई एनईपी मुकाबले का शुभारंभ वर्चुअल बैठक के जरिए किया।
संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : विद्या भारती पंजाब सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जागरूकता अभियान माई एनईपी मुकाबले का शुभारंभ वर्चुअल बैठक के जरिए किया। बैठक में सरंक्षक के रूप में विजय नड्डा संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र, मुख्य वक्ता एडवोकेट बलजिदर ठाकुर व कार्यक्रम अध्यक्ष आसरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरके गोयल व प्रांत संयोजक प्रधानाचार्य अमित डोगरा शामिल हुए।
प्रांत संयोजक अमित डोगरा ने बताया कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए माई एनईपी कम्पटिशन ऑनलाइन माध्यम- सोशल मीडिया व वेबसाइट पर आधारित लोकप्रिय एवं आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता 13 भाषाओं व चार उप विषयों पर आयोजित की जाएगी, जैसे भारत केंद्रीत, समग्र शिक्षा, ज्ञान आधारित मसाज व गुणवत्ता शिक्षा। इस प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में विद्या भारती पंजाब उत्तर क्षेत्र द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति जागरूकता अभियान ऑनलाइन माध्यम से किया गया है। संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र विजय नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति खुद में व्यापक लोकतांत्रिक भागीदारी का परिणाम है। इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति जागरूकता अभियान युवाओं द्वारा भी चलाया जाएगा। इसके इलावा स्कूल व उच्च शिक्षा संस्थान भी नवीनतम शिक्षा नीति के समर्थन में एनईपी प्रतिज्ञा लेकर जागरूकता आंदोलन में भाग ले सकते हैं। एडवोकेट बलजिदर ठाकुर ने एनईपी की विशेषताएं बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. आरके गोयल ने बताया कि इस पालिसी को लागू करने के लिए जीडीपी का 6 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया जाएगा व स्कूली शिक्षा में एनईपी एक बच्चे के सर्वांगीण विकास पर केंद्रीत है जिसमें शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक दोनों क्षेत्र शामिल हैं। नई एजुकेशन पालिसी के अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आसरा ग्रुप भी राष्ट्रीय नीति को लोगों तक पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग करेगी। प्रांत संयोजक प्रधानाचार्य अमित डोगरा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अनावरण हो चुका है व एनईपी पालिसी शिक्षा के क्षेत्र में देश की दशा व दिशा तय करती है।