मगनरेगा कांट्रेक्ट मुलाजिमों को पक्का करने की मांग
दिड़बा दिड़बा ब्लॉक की मगनरेगा कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन की बैठक बलविदर सिंह की प्रधानगी में र्हुइ।
जेएनएन, दिड़बा (संगरूर) : दिड़बा ब्लॉक की मनरेगा कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन की बैठक बलविदर सिंह की प्रधानगी में हुई। बैठक के दौरान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए राज्य स्तरीय संघर्ष करने का एलान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बलविदर सिंह ने कहा कि 2007 से ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अधीन मनरेगा में ड्यूटी निभा रहे 1539 मुलाजिमों की भर्ती पूरी पारदर्शिता से हुई थी। इसके बाद समय-समय पर नियमित भर्ती भी की गई थी, लेकिन मनरेगा कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया। एक तरफ ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग में इंप्लाइज वेलफेयर एक्ट 2016 लागू कर कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया गया है, लेकिन मनरेगा कर्मचारियों से सौतेली मां जैसा सलूक किया जा रहा है। इसके रोष में कर्मचारी 16 से 18 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय रोष प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 19 व 20 सितंबर को जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर प्रांतीय प्रधान रणधीर सिंह धीमान, रमनजीत कौर, बलजीत सिंह, दलजीत कौर, बिक्कर सिंह, सोमजी सिंह, जीवन कुमार, पुष्पिदर सिंह, कुलदीप सिंह उपस्थित थे।