Move to Jagran APP

राउंड दर राउंड भगवंत मान आगे,मतगणना केंद्र छोड़कर निकले ढिल्लों, ढींडसा रहे नादारद

लोकसभा हलका संगरूर में लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराने वाले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने अपने विरोधी कांग्रेसी व अकाली-भाजपा के प्रत्याशियों को मैदान में टिकने तक नहीं दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:21 AM (IST)
राउंड दर राउंड भगवंत मान आगे,मतगणना केंद्र छोड़कर निकले ढिल्लों, ढींडसा रहे नादारद
राउंड दर राउंड भगवंत मान आगे,मतगणना केंद्र छोड़कर निकले ढिल्लों, ढींडसा रहे नादारद

मनदीप कुमार, संगरूर

loksabha election banner

लोकसभा हलका संगरूर में लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराने वाले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने अपने विरोधी कांग्रेसी व अकाली-भाजपा के प्रत्याशियों को मैदान में टिकने तक नहीं दिया। राउंड दर राउंड भगवंत मान जहां अपनी लीड को मजबूत करते हुए दिखे, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों उनका पीछा करते हुए आगे बढ़े, जबकि अकाली-भाजपा प्रत्याशी परमिदर सिंह ढींडसा लगातार तीसरे स्थान पर पीछे ही रहे। बेशक भगवंत मान वर्ष 2014 पंजाब भर में से बड़ी लीड का रिकार्ड नहीं बना पाए, लेकिन एक लाख से अधिक वोट से विरोधियों तो मात देकर दोबारा सांसद बनकर संसद की सीढि़यों पर चढ़ने में सफल रहे। मतगणना के दौरान केवल सिंह ढिल्लों जहां अपने पुत्र कंवर ढिल्लों के साथ मतगणना केंद्र पर पहुंचे, लेकिन पहले तीन राउंड संपन्न होते ही वह मतगणना केंद्र से चले गए। वहीं परमिदर सिंह ढींडसा मतगणना दौरान केंद्र में पहुंचे ही नहीं। पीडीए प्रत्याशी जस्सी जसराज केवल मतगणना केंद्र का चक्कर लगाने आए, लेकिन शुरूआत में ही अखाड़े में अपने उखड़ते दिखे पैरों के चलते तुरंत वापस लौट गए। राउंड-1

भगवंत मान आम आदमी पार्टी -34171

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस -22180

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल -18928

अंतर- 11991 राउंड-2

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 67181

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 43382

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 36911

अंतर- 23799 राउंड-3

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 95799

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 66835

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 58105

अंतर- 28964 राउंड- 4

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 126444

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 89312

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 78878

अंतर- 37132 राउंड-5

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 158418

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 113691

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 96702

अंतर- 44727 राउंड-6

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 190906

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 139731

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 115512

अंतर- 51175 राउंड-7

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 222909

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 163395

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 137971

अंतर- 59514 राउंड-8

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 256348

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 188381

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 158878

अंतर- 67967 राउंड-9

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 287627

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 213788

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 179106

अंतर- 73839 राउंड-10

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 314321

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 239286

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 201302

अंतर- 75035 राउंड-11

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 343138

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 262814

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 222051

अंतर- 80324 राउंड-12

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 376327

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 283152

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 240310

अंतर- 93175 राउंड-13

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 394357

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 292615

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 252791

अंतर- 101742 राउंड-14

भगवंत मान आम आदमी पार्टी - 405952

केवल सिंह ढिल्लों कांग्रेस - 299466

परमिदर सिंह ढींडसा अकाली दल - 259374

अंतर- 106486


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.