एसडीएम को सौपे जाएंगे कर्ज माफी के फार्म
भदौड़ बरनाला ब्लाक शैहणा के गांव में से भरे कर्ज माफी के फार्म 22 मार्च को एसडीएम तपा को सौंपे जाएंगे। यह बात ब्लाक शैहणा के प्रधान भोला सिंह ने कही। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ब्लाक नेता रहे शेर सिंह शेरी की अंतिम अरदास में शामिल हो किसान नेताओं ने श्रद्धा के फूल भेंट किएं वहीं सरकार के साथ ओर संघर्ष तीव्र करने का एलान किया।
संवाद सहयोगी भदौड़, बरनाला :
ब्लॉक शैहणा के गांव में से भरे कर्ज माफी के फार्म 22 मार्च को एसडीएम तपा को सौंपे जाएंगे। यह जानकारी ब्लॉक शैहणा के प्रधान भोला सिंह ने कही। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ब्लॉक नेता रहे शेर सिंह शेरी की अंतिम अरदास में शामिल हो किसान नेताओं ने श्रद्धा के फूल भेंट किए, वहीं सरकार के साथ ओर संघर्ष तीव्र करने का एलान किया। यूनियन नेताओं द्वारा अपने यूनियन के नेता रह उठा शेर सिंह शेरी के वारिस उसके दामाद मनदीप सिंह को बैच लगा यूनियन में शामिल किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि कई दिनों से ब्लाक शैहणा के गांव में से कर्ज माफी के फार्म भरे गए हैं व यह फार्म सरकार तक पहुंचा किसानों का पूर्ण कर्ज माफी की मांग की जाएगी। वहीं यदि सरकार ने कोई रास्ता ना दिया तो ऋणी किसानों का कर्ज माफ करवाने के लिए अगला संघर्ष बनाया जाएगा। इस अवसर पर कुलवंत सिंह मान, कर्मजीत सिंह, दर्शन सिंह उग्गोके, दर्शन सिंह महिता आदि उपस्थित थे।