दलित भाइचारे ने कृष्ण बेदी सम्मानित
भगवान वाल्मीकि दलित चेतना मंच का वफद राष्ट्रीय प्रधान विक्की परोचा के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खंट्टर के मुख्य सलाहकार कृष्ण बेदी से मिला।
जेएनएन, धूरी, संगरूर : भगवान वाल्मीकि दलित चेतना मंच का वफद राष्ट्रीय प्रधान विक्की परोचा के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खंट्टर के मुख्य सलाहकार कृष्ण बेदी से मिला। विक्की परोचा ने कहा कि हरियाणा में भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस, संत कबीर जयंती, श्री गुरु रविदास जयंती व बाबा शाहिर की जयंती हरियाणा सरकार द्वारा अपने खर्चे पर मनाई जाती है। हरियाणा में भगवान वाल्मीकी यूनिवर्सिटी स्थापित करने समेत एससी समाज को ऊपर उठाने में कृष्ण बेदी का अहम योगदान है। जिसके चलते मंच द्वारा उनको सम्मानित किया गया है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग भी की कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में ऐसे समारोह सरकारी स्तर पर मनाए जाएं। इस मौके राज्य उपप्रधान सेवामुक्त लेफ्टिनेंट दर्शन सिंह, जगमोहन चौहान, सुनील कुमार बिडलान, इकाबल सिंह, दीदार सिंह मोहाली व संजीव कुमार आदि भी उपस्थित थे।