कृपाल सिंह बने दशमेश ट्रैक्टर-ट्रॉली ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष
दशमेश ट्रैक्टर-ट्राली ऑपरेटर एसोसिएशन का चुनाव कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरमनदेव बाजवा के नेतृत्व में हुआ।
संवाद सूत्र, सुनाम उधम सिंह वाला (संगरूर) : दशमेश ट्रैक्टर-ट्राली ऑपरेटर एसोसिएशन का चुनाव कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरमनदेव बाजवा के नेतृत्व में हुआ। इसमें एसोसिएशन सदस्यों द्वारा कृपाल सिंह संधे को प्रधान चुना गया। बलजीत सिंह प्रजापत, दारा सिंह सुनाम, जगतार सिंह शेरों व अवतार सिंह दोदड़ा को कमेटी सदस्य चुना गया। कांग्रेसी नेता हरमनदेव बाजवा ने कृपाल सिंह को प्रधान चुने जाने पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह यूनियन को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए मिलने वाले काम को प्राथमिकता के तौर पर दिलाएंगे। कृपाल सिंह संधे ने कहा कि उन्हें समूह सदस्यों की तरफ से सौंपी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर मनजीत सिंह, भोला सिंह नमोल, दर्शन सिंह, रमेश सिंह, अमरीक सिंह, जोगा सिंह, हरजीत सिंह, महंगा सिंह, गुरचरन सिंह, महेंद्र सिंह, मैनेजर गुरप्रीत मिटू और कृष्ण भोला उपस्थित थे।