धूरी में डेंगू फैलने के मामले पर सिविल सर्जन से मांगी रिपोर्ट
जेएनएन, बेनड़ा (संगरूर) : गर्मी के सीजन दौरान धूरी शहर में बड़े स्तर पर फैली डेंगू की बीमारी संबंध
जेएनएन, बेनड़ा (संगरूर) :
गर्मी के सीजन दौरान धूरी शहर में बड़े स्तर पर फैली डेंगू की बीमारी संबंधी बार-बार धूरी प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ सिटी व्यापार मंडल द्वारा पंजाब मानव अधिकार कमीशन के पास दायर की सार्वजनिक पटीशन पर सिविल सर्जन संगरूर से विस्तृत रिपोर्ट की मांग की। सिटी व्यापार मंडल धूरी के चेयरमैन अमरजीत ¨सह कोहली, प्रधान केवल कृष्ण केबी, सीनियर उप प्रधान विनोद कुमार मोदी, उप प्रधान राजीव कुमार गोरा ने जानकारी देते बताया कि धूरी में डेंगू फैलने का मामला उनके द्वारा अपने वकील एडवोकेट हर¨वदर ¨सह टिवाणा व एडवोकेट राजेश्वर चौधरी की मदद से कमीशन समक्ष रखा। पंजाब राज मानव अधिकार कमीशन के चेयरपर्सन जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी, सदस्य जस्टिस आशुतोष मोहन्ता द्वारा जिले के सिविल सर्जन से 4 फरवरी तक एक्शन रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा जल्द ही शहर में बेसहारा पशुओं के कारण घटित सड़क हादसे व जानी-माली नुकसान के हादसों संबंधी एक अन्य शिकायत दायर करने के अलावा शेरों रजवाहे की सफाई के खर्चों की विजिलेंस जांच संबंधी पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जा रहे हैं।