विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वार्ड दो में इंटरलाकिग लाइटें लगाने का काम आरंभ

By JagranEdited By:
Published: Mon, 29 Nov 2021 06:27 PM (GMT+05:30)

वार्ड दो की गली में इंटरलाकिग टाइलें लगाने के कार्य की विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने टक लगाकर शुरुआत की।

वार्ड दो में इंटरलाकिग लाइटें लगाने का काम आरंभ
वार्ड दो में इंटरलाकिग लाइटें लगाने का काम आरंभ

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

वार्ड नंबर दो की गली में इंटरलाकिग टाइलें लगाने के कार्य की विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने टक लगाकर शुरुआत की। उन्होंने बताया कि गलियों में इंटरलाकिग टाइलें लगाने के लिए 64 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा दिड़बा शहर के अन्य विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 47 लाख की राशि मंजूर हो चुकी है। जल्द विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे।

इस दौरान धीमान ने कहा कि हलके की कोइ भी गली कच्ची नहीं छोड़ी जाएगी। लोगों को शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके हलका इंचार्ज अजैब सिंह रटोलां व नगर पंचायत प्रधान बिट्टू खान ने धीमान का धन्यवाद किया। इस मौके पूर्व ट्रक यूनियन प्रधान अवतार सिंह भोला, एमएस बिट्टा, डा. अशोक शैली, संजीव नरसिंह एमसी, संदीप शर्मा एमसी, राजेश गोप, प्रगट सिंह, निरंजन सिंह धीमान, जेई लाल सिंह आदि मौजूद थे।