भारत विकास परिषद ने 57वां स्थापना दिवस मनाया
भारत विकास परिषद का 57वां स्थापना दिवस ब्रांच प्रधान कुलविदर सिंह रछपाल सिंह अरूण शैली की अगुआई में मनाया गया।
जेएनएन, अहमदगढ़, संगरूर : भारत विकास परिषद का 57वां स्थापना दिवस ब्रांच प्रधान कुलविदर सिंह, रछपाल सिंह, अरूण शैली की अगुआई में मनाया गया। समागम में पंजाब पूर्व भारत विकास परिषद के प्रधान सोमदत्त शर्मा, गोपाल शर्मा, जिला संगरूर इंचार्ज अमरजीत कुमार ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद की स्थापना 1963 में की गई थी। आज भारत और भारत से बाहरी देशों में भी समाज सेवा का काम संस्था की ओर से किया जा रहा है। पंजाब पूर्व के आर्गेनाइजर सचिव हरिदर गुप्ता ने कहा कि संस्था की ओर से जहां गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है वहीं खूनदान कैंप, भारत को जानो, स्कूली बच्चों की फीस और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधारोपण भी किया जा रहा है। इस मौके राज सिगला, वरिदर शर्मा, वजिदर शर्मा, विजय वर्मा, नासर अली, कपिल वर्मा, रोकी रतन, हरी राम भारती, संजय टंड, हरदीप कड़वल, अरविद कुमार, राजिदर गोयल आदि उपस्थित थे।