ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
मूनक संगरूर ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को समर्पित समागम आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 11:15 PM (IST)
जेएनएन, मूनक (संगरूर): ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को समर्पित समागम आयोजित किया गया। समागम में बच्चों ने कोरियोग्राफी, भंगड़ा, गिद्दा व देश भक्ति के गीत पेश किए। नशे से दूर व नशे के बुरे प्रभाव को दर्शाते नाटक खेले गए। बच्चों ने पूरे जोश से गीत गाए। मुख्य मेहमान लाला लाजपत राय व डॉक्टर बंटी ने स्कूल के बच्चों को शाबाशी दी। डायरेक्टर डॉ. शशि किरण ने मुख्य मेहमान का धन्यवाद किया। डॉ. सुप्रीति सिगला ने बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। स्टेज संचालन गुरजीत सिंह व खुशप्रीत कौर ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें