गर्मी ने लोगों का जीना किया दुश्वार, पारा 45 डिग्री से पार
दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 12:37 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 12:37 AM (IST)
जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) : दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर की सड़कों पर बढ़ रहे तापमान के चलते सड़के वीरान दिखाई देती हैं। शाम के समय ही सूर्यास्त के बाद लोग सड़कों पर निकलते हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से जहां पारा 45 के पार पहुंच गया है वहीं गर्मी से बचने के लिए लोग घर से निकलने में गुरेज करने लगे हैं। नींबू लैमन, गन्ने का जूस, शिकंजवी आदि से भी लोग खुद को ठंडा रखने की कोशिश कर रहे हैं। बस स्टैंड रोड़, कॉलोनी रोड़ व बाइपास रोड़ जहां पर लोगों की हमेशा भीड़ लगी रहती थी, वहां पर भी अब शाम के समय ही हलचल दिखाई देती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें