हरप्रीत सिंह प्रधान व दरबारा उप प्रधान बने
जेएनएन धूरी संगरूर मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के ब्लॉक धूरी की 15 सदस्यीय कमेटी का सर्वसम्मति से नियुक्त किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 09:58 PM (IST)
जेएनएन, धूरी, संगरूर : मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के ब्लॉक धूरी की 15 सदस्यीय कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें हरप्रीत सिंह को प्रधान, दरबारा सिंह को उप प्रधान, सौदागर सिंह सेक्रेटरी, हरदीप कौर खजानची चुने गए। मोर्चा पंजाब के उप प्रधान गोबिद सिंह ने कहा कि महिला कर्जा मुक्ति अंदोलन के तहत सीपीआइएमएल लिबरेशन व मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब द्वारा महिलाओं को फाइनांस कंपनियों के जाल से निकालने हेतु मुहिम को ओर तेज किया जाएगा।
इस मौके पर बिटू सिंह, अवतार कौर, बलदेव कौर, परमजीत कौर, सुखजिदर कौर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें