श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर कवि दरबार सजाया
संगरूर स्थानीय लाईफ गार्ड नर्सिंग इंस्टीटियूट में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समारोह करवाया।
जागरण संवाददाता, संगरूर : स्थानीय लाईफ गार्ड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कवि दरबार का आयोजन किया गया। समारोह में अकाल कॉलेज कौंसिल मस्तुआना साहिब के सचिव जसवंत सिंह खैहरा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे, जबकि उद्घाटन समाजसेवी राज कुमार अरोड़ा व समारोह की प्रधानगी रविदर गुप्ता ने की। समारोह में जसवंत सिंह खैहरा ने कहा कि सिख धर्म में कविता का बहुत महत्व है। गुरु नानक पातशाह जी कविता द्वारा लोगों को जागरूक करते थे। अगर आज संसार श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश के अनुसार किरत करो, नाम जपो व वंड छको के अनुसार जीवन निर्वाह करने लगे तो सारी समस्याओं का हल निकल आएगा। नामवर शायर मोहन शर्मा द्वारा किए गए मंच संचालन दौरान वृद्ध आश्रम प्रधान बलदेव सिंह गोसल, प्रवीण बांसल, रवनीत कौर चन्नी, बलराज ओबराय, सतनाम सिंह दमदमी, हरजीत सिंह ढींगरा ने अपने विचार पेश किए। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुखविदर सिंह ने आए कवियों व मेहमानों का धन्यवाद किया। कुलविदर कौर ढींगरा व नवजीत कौर चानी को उनके जन्मदिन पर सम्मानित किया। इस मौके पर बूटा सिंह चौहान, कुलविदर कौर ढींगरा, अमरजीत सिंह बड़ैच, डॉ. चरणजीत सिंह उड़ारी, करम सिंह जख्मी, मोहन चौहान, नूर मोहम्मद नूर, हम•ा बिलाल, जतिदर कौर, परमजीत कौर महिक, अमर सिंह सूफी, ईरादीप त्रेहन, प्रियंका, रणजीत आजाद, हरिदर कौर, निशा कौर ने अपनी प्रस्तुति दी।