लड़की को भाग ले गया एससी कमीश की सदस्य का बेटा, पिता ने दी जान
संगरूर सुंदर बस्ती का एक युवक अपनी ही पड़ोस की एक लड़की को शादी का झांसा दे भगाया।
जागरण संवाददाता, संगरूर : सुंदर बस्ती का एक युवक अपनी ही पड़ोस की एक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। बेटी के उठाए इस कदम से आहत पिता ने पिता ने जहरीली पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी, बच्चों सहित अन्य रिश्तेदारों ने शुक्रवार को संगरूर-बरनाला मुख्य मार्ग पर मृतक का शव रखकर यातायात ठप कर दिया।
मृतक के परिजनों ने युवक व उसके परिजनों पर लड़की के पिता द्वारा आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने एससी कमीशन की सदस्य पूनम, उनके पति दर्शन सिंह समेत उनके तीन लड़कों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया। मृतक के परिजनों ने करीब आधा घंटे तक रोड पर शव रखकर प्रदर्शन करने उपरांत मृतक का संस्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतपाल शर्मा ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया।
धरने दौरान चंदा रानी निवासी सुंदर बस्ती संगरूर ने बताया कि उसकी लड़की को उनके पड़ोस का लड़का विकासदीप दो मई की रात को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उन्होंने अपनी बेटी के घर वापस आने का इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आई। इससे आहत होकर उसके पति संजीव कुमार ने सल्फास निकल ली, जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पातल भर्ती करवाया, जहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया, वहां वीरवार शाम को संजीव कुमार की मौत हो गई। चंदा रानी ने कहा कि लड़की को भगा ले जाने वाले युवक विकासदीप के परिजन एससी कमीशन की सदस्य पूनम व पिता दर्शन को कई बार घर जाकर आगाह किया था कि वह अपने पुत्र को ऐसी हरकतों से हटाएं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उसी कारण विकासदीप उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लगा, जिसके बाद उसके पति ने तंग-परेशान होकर आत्महत्या कर ली। डीएसपी सतपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चंदा रानी के बयानों के आधार पर विकासदीप, राजन, अनमोल, उनके पिता दर्शन सिंह व माता पूनम के खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पडताल की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्रवाई की भरोसा दिलाने के उपरांत धरना समाप्त कर दिया गया।
उधर, जब इस संबंधी एससी कमीशन की सदस्य के पति दर्शन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनका यह युवक उनके कहने से बाहर था, जिसे वह पहले ही बेदखल कर चुके हैं। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वह कानूनी कार्रवाई में कानून का पूरा साथ देंगे।