ढींडसा परिवार की सेहतयाबी के लिए श्री सुखमनि साहिब केपाठ के भोग डाले
जेएनएन सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के प्रधान व राज्यसभा सदस्रू के परिवार की तंदुरुस्ती के लिए पाठ करवाया।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के प्रधान व राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा के पारिवारिक सदस्यों व इलाके की सेहतयाबी के लिए स्थानीय गुरूद्वारा सिंह सभा मोरांवाली में संगत द्वारा श्री सुखमणि साहिब के पाठ करवाकर भोग डाले गए।
खास बात यह रही कि कोरोना महामारी के मद्देनजर सीमित रखा गया। प्रितपाल सिंह हांडा, सतगुर सिंह नमोल, गुरचरण सिंह धालीवाल व चमकौर सिंह मोरांवाली ने कहा कि पिछले दिनों राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा, पूर्व वित्त मंत्री परमिदर सिंह ढींडसा व गगनदीप कौर ढींडसा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिस कारण पारिवारिक सदस्य एकांतवास में रहकर ईलाज करवा रहे हैं। इस मौके पर डा. रूप सिंह शेरों, केवल सिंह पूर्व सरपंच, भगीरथ राय गोयल, कृष्ण सिंह भूटाल, परमिदर सिंह जॉर्ज, यादविदर सिंह निर्माण, दर्शन सिंह पूर्व पार्षद, इंद्रजीत सिंह जोश, मास्टर दलजीत सिंह, रोही सिंह, बाबू सिंह, नानक सिंह, काला सिंह, विक्रम गोयल, रविदर गोरखा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।