लड़की को सिपाही भर्ती कराने के नाम पर एंठे तीन लाख, मामला दर्ज
संगरूर पंजाब पुलिस में लड़की को बतौर सिपाही भर्ती करवाने का भरोसा दिलाकर लाखों रुपये हड़प करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। जानकारी अनुसार अंग्रेज ¨सह निवासी भरूर तहसील सुनाम ने पुलिस को बताया कि उनकी लड़की को पंजाब पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती करवाने के लिए हरबंस ¨सह निवासी भरूर तहसील सुनाम व गुरजीवन ¨सह निवासी भलवान ने उनसे दस लाख रुपये की मांग की।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
पंजाब पुलिस में लड़की को बतौर सिपाही भर्ती करवाने का भरोसा दिलाकर लाखों रुपये हड़प करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। जानकारी अनुसार अंग्रेज ¨सह निवासी भरूर तहसील सुनाम ने पुलिस को बताया कि उनकी लड़की को पंजाब पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती करवाने के लिए हरबंस ¨सह निवासी भरूर तहसील सुनाम व गुरजीवन ¨सह निवासी भलवान ने उनसे दस लाख रुपये की मांग की। उनकी बात पर भरोसा करके उन्होंने जुलाई 2016 को तीन लाख रुपये उक्त व्यक्तियों को सौंप दिए, लेकिन पैसे लेने के बावजूद भी न तो उसकी बेटी को नौकरी दिलाई व नही पैसे वापस लौटाए। पुलिस ने गुरजीवन ¨सह व हरबंस ¨सह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।