किसान संगठनों ने थाना शेरपुर समक्ष दिया रोष धरना
संगरूर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ब्लॉक शेरपुर द्वारा एक आढ़ती द्वारा किसान की खुर्द-बुर्द की धान की फसल के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर संगठन ने थाने समक्ष धरना देकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला प्रधान दर्शन सिंह ब्लॉक प्रधान सुखविदर सिंह नरिदरपाल सिंह बलवंत सिंह ने कहा कि शेरपुर के एक गरीब किसान करनैल सिंह ने धूरी के एक आढ़ती को पिछले सीजन दौरान धान की फसल बेची थी कितु आढ़ती ने किसान को पैसे देने की बजाए उसकी फसल भी खुर्द-बुर्द कर दी है।
जागरण संवाददाता, संगरूर
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ब्लॉक शेरपुर ने एक आढ़ती द्वारा पिछले सीजन दौरान किसान की धान की फसल खुर्द-बुर्द करने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर थाने समक्ष धरना देकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला प्रधान दर्शन सिंह, ब्लॉक प्रधान सुखविदर सिंह, नरिदरपाल सिंह, बलवंत सिंह ने कहा कि शेरपुर के एक गरीब किसान करनैल सिंह ने धूरी के एक आढ़ती को पिछले सीजन दौरान धान की फसल बेची थी, कितु आढ़ती ने किसान को पैसे देने की बजाए उसकी फसल भी खुर्द-बुर्द कर दी है। उक्त किसान द्वारा आढ़ती के खिलाफ बनती कार्रवाई संबंधी थाना शेरपुर में शिकायत दर्ज करवाने व गवाह पेश करने के बावजूद पुलिस प्रशासन की मिलीभगत व सियासी शह पर किसान को इंसाफ देने की बजाए, उल्टा आढ़ती का पक्ष लिया। जिस कारण मजबूरन संगठन को थाने समक्ष धरना देना पड़ा। इस मौके जगराज सिंह, दर्शन सिंह, हमीर सिंह, केवल सिंह, दर्शन सिंह, मलकीत सिंह आदि उपस्थित थे।
थाना शेरपुर के प्रमुख जसवीर सिंह तूर ने धरनाकारियों को विश्वास दिलाया कि समूचे मामले की जांच चल रही है। पड़ताल उपरांत आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।