कर्जमाफी व पराली के मुद्दे पर संघर्ष तेज किया जाएगा : लोंगोवाल
संगरूर किरती किसान यूनियन द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित श्री मस्तुआना साहिब में बैठक की।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
किरती किसान यूनियन द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित श्री मस्तुआना साहिब में कांफ्रेंस की गई।
किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य उप प्रधान राजिदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज में दबे कुचले लोगों व किरती वर्ग के हकों की रक्षा करती विचारधारा पेश की थी। गुरु साहिब की जीवनी को मनमानी चमत्कारों से जोड़कर लोगों को उलझाने में लगे हुए हैं, जबकि गुरु साहिब झूठ, अंधविश्वासों व पाखंडों के विरोध में थे। इसलिए सभी को मिलकर ऐसे बहरूपियों से लड़ने की जरूरत है। राज्य प्रेस सचिव जतिदर सिंह ने कहा कि देश के राजनेता अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों को सिख धर्म के नाम पर भड़काकर आपस में लड़वा रहे हैं। ऐसे में सभी को श्री गुरु नानक देव जी व श्री गुरु गोबिद सिंह जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर सिख धर्म का नुकसान करने वालों के खिलाफ लड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा किसानों पर डाले गए झूठे केसों व कंबाइनों के काटे चालान के खिलाफ तेज संघर्ष किया जाएगा। इस मौके जिला नेता भजन सिंह, जिला नेता जुझार सिंह, जसदीप सिंह, मिटू बड़रूखां, दर्शन सिंह, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।