Move to Jagran APP

धान के खरीद प्रबंधों में देरी पर हाइवे जाम

अनाज मंडियों में धान के खरीद प्रबंधों में हो रही देरी व पराली की समस्या संबंधी चालान काटने के रोष पर भाकियू (लक्खोवाल) द्वारा ब्लाक प्रधान गुरध्यान ¨सह सहजड़ा के नेतृत्व में बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग पर रोष धरना देकर यातायात जाम किया गया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंदर ¨सह वड़ैच, जिला प्रधान जगसीर ¨सह छीनीवाल, तहसील प्रधान हरभजन ¨सह कलाल, गुरजंट ¨सह वजीदके व महासचिव डॉक्टर जरनैल ¨सह सहौर ने कहा कि 'कर्ज कुर्की खत्म फसल की पूरी रकम' का वादा करके सत्ता में आई कैप्टन सरकार के राज में अन्नदाता मंडियों में परेशान हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:23 PM (IST)
धान के खरीद प्रबंधों में देरी पर हाइवे जाम
धान के खरीद प्रबंधों में देरी पर हाइवे जाम

संवाद सूत्र, महलकलां, बरनाला : अनाज मंडियों में धान के खरीद प्रबंधों में हो रही देरी व पराली की समस्या संबंधी चालान काटने के रोष पर भाकियू (लक्खोवाल) द्वारा ब्लाक प्रधान गुरध्यान ¨सह सहजड़ा के नेतृत्व में बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग पर रोष धरना देकर यातायात जाम किया गया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंदर ¨सह वड़ैच, जिला प्रधान जगसीर ¨सह छीनीवाल, तहसील प्रधान हरभजन ¨सह कलाल, गुरजंट ¨सह वजीदके व महासचिव डॉक्टर जरनैल ¨सह सहौर ने कहा कि 'कर्ज कुर्की खत्म फसल की पूरी रकम' का वादा करके सत्ता में आई कैप्टन सरकार के राज में अन्नदाता मंडियों में परेशान हो रहा है। शैलर मालिक मंडियों में किसानों को धान में नमी की अधिक मात्रा के नाम पर परेशान कर रहे हैं। मंडियों में धान के ढेर लग चुके है। दूसरी तरफ मौसम खराबी होने के कारण किसानों में सहम का माहौल है। धान की बिजाई लेट होने के कारण अब सर्दी बढ़ने से नमी बढ़ गई है जिसकी जिम्मेदार भी सरकार है। उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान के सीजन को जल्द खत्म करने के लिए 22 प्रतिशत नमी वाले धान की खरीद यकीनी बनाई जाएं। शैलर मालिकों की अनाज मंडियों में दखलअंदाजी को बंद करवाया जाएं।

loksabha election banner

9 फीसद किसानों को मशीनें न दे सकी सरकार

जगसीर सीरा छीनीवाल ने कहा कि सरकार अभी तक पराली को संभालने के लिए 9 प्रतिशत किसानों को भी आधुनिक खेती यंत्र सब्सिडी पर मुहैया नहीं करवा सकी। जिस कारण मजबूरी में पराली को आग लगा रहे है, परन्तु सरकार द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर जबरन जुर्माने करके नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने धान की जल्द खरीद नहीं की या जुर्माने बंद न किए तो आने वाले दिनों में ट्रालियों से पराली को डीसी दफ्तर में ढेरी किया जाएगा।

उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे मांगें

इस अवसर पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार ¨जदल ने किसानों को विश्वास दिलाया कि वह मांगों को प्रदेश सरकार व उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएंगे। इस अवसर पर जसमेल ¨सह, गुरजंट ¨सह, रणजीत ¨सह, गुरनाम ¨सह, दलवीर ¨सह, मोहन ¨सह, सतनाम ¨सह, गगनदीप ¨सह, हाकम ¨सह व बलवंत ¨सह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.