Move to Jagran APP

धान की खरीद न होने पर किसानों ने मेन रोड किया जाम

नजदीकी गांव घाबदां में धान की खरीद न होने व धान भरने के लिए बारदाना पर्याप्त मात्रा में न मिलने के रोष में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगुआई में किसानों ने बठिडा-चंडीगढ़ मेन रोड पर चक्का जाम किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 06:18 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 06:18 AM (IST)
धान की खरीद न होने पर किसानों ने मेन रोड किया जाम
धान की खरीद न होने पर किसानों ने मेन रोड किया जाम

जागरण संवाददाता, संगरूर

loksabha election banner

नजदीकी गांव घाबदां में धान की खरीद न होने व धान भरने के लिए बारदाना पर्याप्त मात्रा में न मिलने के रोष में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगुआई में किसानों ने बठिडा-चंडीगढ़ मेन रोड पर चक्का जाम किया। किसान नेता जगतार सिंह लड्डी, भाकियू उगराहां के कार्यकर्ता ब्लाक भवानीगढ़ रवि कलेर, जगमेल सिंह रंधावा ने बताया कि घाबदां के खरीद केंद्र में कई दिन से धान की खरीद के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। मंडियों में रखी फसल में नमी की मात्रा लगातार बढ़ रही है, क्योंकि रात के समय में ओस पड़ रही है व मौसम भी दिनों दिन तबदील हो रहा है। 17 फीसदी धान की शर्त किसानों पर थोपी जा रही है, जबकि दूसरी तरफ अस्थायी खरीद केंद्र शैलरों पर से खरीद एजेंसियों 24-25 फीसद नमी वाला धान भी खरीद रहे हैं। किसानों को जानबूझकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है। वीरवार को खरीद एजेंसी के अधिकारी खरीद करने के लिए आए और 20 फीसदी नमी तक वाली धान की बोली करने का भरोसा दिलाया। अधिकारी अपने रजिस्टर में इन धान की ढेरों की बोली दर्ज करके वापस लौट गए व जल्द ही बारदाना भेजकर धान भरवाने की बात कही। अधिकारियों ने मंडी से वापस लौटकर आढ़तियों को सूचना भेज दी कि धान की करवाई गई बोली रद है। शुक्रवार को दोबारा नमी की जांच करके ही बोली दोबारा से की जाएगी। अधिकारियों के इस रवैये से आहत होकर मजबूरन किसानों ने मेन रोड पर धरना लगाकर आवाजाही ठप की। किसान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौसम बदल रहा, जिस कारण धान की नमी 17 फीसदी से बढ़ रही है। खरीद एजेंसियों के अधिकारी जानबूझकर परेशान कर रहे हैं, जबकि शैलरों से अधिक नमी वाली धान की खरीद धड़्ल्ले से जारी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एलान किया कि अगर तुरंत धान की खरीद न की गई तथा बारदाना मुहैया न करवाया गया तो जाम जारी रखा जाएगा।

देर शाम को मौके पर पहुंचे तहसीलदार इंद्र कुमार व खरीद एजेंसी पनग्रेन के अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि रात को ही मंडी में पर्याप्त बारदाना पहुंचा दिया जाएगा। धान की खरीद भी सुबह करवा दी जाएगी। इस भरोसे के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भरोसे अनुसार रात को कार्रवाई आरंभ न हुई तो शुक्रवार सुबह किसान फिर से मेन रोड पर चक्का जाम करेंगें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.