डीसी दफ्तर के समक्ष भाकियू एकता उगराहां का रोष धरना आज
जेएनएन सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला संगरूर की अगुआई में धरना लगाया।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला संगरूर की बैठक गुरुघर उगराहां में जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह गंडुआ की अगुआई में हुई। बैठक के दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसविदरपाल सिंह सोमा ने बताया कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने सत्ता पर काबिज होने से पहले किसान वर्ग के साथ वादा किया था कि सरकार बनने पर कर्जा-कुर्की खत्म फसल की पूरी रकम, घर-घर में पक्का रोजगार, नशे का खात्मा किया जाएगा, लेकिन अभी तक यह वादे पंजाब की जनता को वफा नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर 15 सितंबर से 20 सितंबर तक पटियाला के पुडा ग्राउंड में संगरूर, पटियाला, बरनाला व लुधियाना की तरफ से पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोनटेक सिंह आहलूवालिया द्वारा बनाई गई कमेटी द्वारा दिए ब्यान की सख्त निदा की गई। उन्होंने बताया कि 15 से 20 सितंबर तक लंबी में भी पक्का मोर्चा लगाया जाएगा, क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 5 जून 2020 को किसान-मजदूर व किरती लोगों की आर्थिकता पर कटाक्ष करने वाले तीन अध्यादेश सरकार द्वारा लाए गए हैं। संगठन के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने बताया कि पंजाब में तालमेल प्रोग्राम तहत सरकार द्वारा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सतनाम पन्नू पर धक्केशाही करके किसानों व मजदूरों पर लाठीचार्ज किया था व किरती लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए थे। इसे लेकर 7 सितंबर को डिप्टी कमिश्नर संगरूर कार्यालय समक्ष रोष धरना दिया जा रहा है।
इस मौके पर जगतार सिंह कालाझाड़, किरपाल धूरी, बहाल ढींडसा, दरबारा सिंह छाजला, जसवंत सिंह तोलावाल, बहादर भुटाल खुर्द, दर्शन सिंह शादीहरी, अजैब सिंह लक्खेवाल, राम सरूप, हरबंस सिंह लड्डा, गोबिदर सिंह मंगवाल, माणक कनकवाल व हरबंस माणकी आदि मौजूद थे।