गुरजीत सिंह प्रधान व कुलबीर सिंह उप प्रधान बने
जेएनएन शेरपुर संगरूर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अहम बैठक की गई।
जेएनएन, शेरपुर, संगरूर :
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अहम बैठक ब्लॉक प्रधान मलकीत सिंह हेड़ीके व महासचिव बलविदर सिंह कालाबूला के नेतृत्व में गांव दीदारगढ़ में हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खेती विधेयक पास कर किसानों, मजदूरों, कारोबारियों, आढ़तियों को जीते जी फंदे पर लटका दिया है। लेकिन लोग इन कानूनों के विरोध में उठ खड़े हुए हैं। सरकार की मनमानी किसी कीमत पर नहीं चलने दी जाएगी। जब तक कानून रद नहीं होते तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर गांव स्तरीय इकाई का चुनाव किया गया। जिसमें गुरजीत सिंह दीदारगढ़ को प्रधान, कुलबीर सिंह को उप प्रधान, महासचिव गुरदीप सिंह, सहायक सचिव अवतार सिंह, खजानची लाभ सिंह, उप खजानची बलविदर सिंह, जसवीर सिंह, जगदीप सिंह को सलाहकार और पूर्व सरपंच पवित्र सिंह तथा चमकौर सिंह को सरपरस्त चुना गया।