संगरूर के दिड़बा से दस क्विटल खोये के लड्डू लेकर नौजवान दिल्ली रवाना
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बार्डर पर चल रहे संघर्ष में किसानों के लिए शहर के नौजवान दस क्विटल खोये के लड्डू लेकर रवाना हुए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 04:57 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 04:57 PM (IST)
संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बार्डर पर चल रहे संघर्ष में किसानों के लिए शहर के नौजवान दस क्विटल खोये के लड्डू लेकर रवाना हुए। शहर के वार्ड नंबर दो के नौजवान हैप्पी सिंह, सुपिदरजीत सिंह, बब्बू, सतगुर व चमकौर सिंह ने बताया कि किसानी संघर्ष में योगदान डालने हेतु भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के झंडे तले वह किसानों के लिए बड़ी मात्रा में खोये के लड्डू लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं। वह इससे पहले भी किसानों के लिए अन्य खाद्य पदार्थ भेज चुके हैं। तब तक वापस नहीं लौटेंगे, जब तक कृषि कानून रद नहीं हो जाते।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें