कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
गांव खंडेबाद के किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 11:21 PM (IST)
जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) : गांव खंडेबाद के किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। गांव के सरपंच कामरेड सतवंत सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह पौने दो एकड़ जमीन व तीन एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। धान की पैदावार कम होने की वजह से वह अकसर परेशान रहने लगा था। उसके सिर पर तीन लाख रुपये का कर्जा था। कर्जे के कारण वह अक्सर ही परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने बुधवार को जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो नाबालिग बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें