Move to Jagran APP

मृतक होमगार्ड के पारिवारिक सदस्यों को 6 लाख की सहायता दी

संगरूर होमगार्ड के जिला मुख्य दफ्तर में कमांडेंट राय सिंह धालीवाल ने मृतक होमगार्ड जवानों के परिवारों को बीमा राशि के चैक वितरित किए। मृतक जवान गुरजंट सिंह वासी गांव डसका थाना खनौरी में ड्यूटी करता था। जिसकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गुरजंट सिंह की पत्नी कमलजीत कौर को बीमे की राशि 3 लाख रुपये व मृतक जवान जगमोहन सिंह निवासी मूनक ड्यूटी करता था

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 05:51 PM (IST)
मृतक होमगार्ड के पारिवारिक सदस्यों को 6 लाख की सहायता दी
मृतक होमगार्ड के पारिवारिक सदस्यों को 6 लाख की सहायता दी

जागरण संवाददाता, संगरूर : होमगार्ड के जिला मुख्य दफ्तर में कमांडेंट राय सिंह धालीवाल ने मृतक होमगार्ड जवानों के परिवारों को बीमा राशि के चैक वितरित किए। मृतक जवान गुरजंट सिंह निवासी गांव डसका थाना खनौरी में ड्यूटी करता था। उसकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गुरजंट सिंह की पत्नी कमलजीत कौर को बीमे की राशि 3 लाख रुपये व मृतक जवान जगमोहन सिंह निवासी मूनक ड्यूटी करता था व इस जवान की भी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके लड़के गगनदीप सिंह को बीमे की राशि का 3 लाख रुपये का चैक दिया गया। इससे पहले उक्त मृतक जवानों के परिवारों को 55-55 हजार रुपये के चैक आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जा चुके हैं। कमांडेंट धालीवाल द्वारा पारिवारिक सदस्यों से हमदर्दी प्रकट करते विश्वास दिलाया कि वह उक्त परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके बरिदर सिंह वालिया, नारायण शर्मा, शरणजीत सिंह, बलजिदर सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.