दशहरे पर दिया पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश..
संगरूर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे का त्योहार मंगलवार को जिला संगरूर में मनाया गया।
जागरण टीम, संगरूर :
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे का त्योहार मंगलवार को जिला संगरूर में विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाया गया। दशहरे के पर्व पर विभिन्न जगहों पर दशहरे मेले लगाए गए। स्थानीय महाराजा रणजीत सिंह मार्केट में श्री रामलीला वेलफेयर कमेटी शेखुपुरा बस्ती द्वारा दशहरे मेले का आयोजन किया, जहां कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचा। श्री रामलीला वेलफेयर कमेटी शेखुपुरा बस्ती के प्रधान व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश गाबा सहित कमेटी के समूह सदस्यों ने मुख्य मेहमान विजयइंद्र सिगला का स्वागत किया गया। दशहरे के इस मेले को पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ का थीम दिया गया। कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला ने कहा कि आज के समय दौरान पर्यावरण तेजी से दूषित हो रहा है, जिसके चलते हमें पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। पराली जलाने की बजाए गेहूं की सीधी बिजाई की जाने का इस दशहरे पर समूह किसानों को प्रण लेना चाहिए। साथ ही लोग भी प्लास्टिक व पॉलीथिन लिफाफों के इस्तेमाल को पूर्ण तौर पर बंद करने का प्रण लें, ताकि पर्यावरण को बचा सकें। हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौैधे लगने चाहिए, तब ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकेगा। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश गाबा ने कहा कि रामलीला कमेटी की ओर से न केवल रामलीला का मंचन किया जाता है, बल्कि हर दशहरे पर लोगों को एक संदेश दिया जाता है, ताकि लोग समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाएं। इस बार दशहरे का त्योहार पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ को समर्पित रखा गया है। इस दौरान मंच संचालन राज कुमार अरोड़ा की ओर से किया गया। अंत में रावन, मेघनाद, कुंभकरण के 50 फीट ऊंचे पुतलों को अग्नि भेंट किया गया।
उधर, श्री रामलीला कमेटी बग्घीखाना संगरूर द्वारा स्थानीय सरकारी रणबीर कालेज के खेल मैदान में जिला स्तरीय दशहरे मेले का आयोजन किया, जहां कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे, जबकि एसएसपी डा. संदीप गर्ग विशेष मेहमान रहे। रामलीला कमेटी के प्रधान सुमीर भत्ता, महासचिव अनिल कुमार घीचा, चेयरमैन बलदेव कृष्ण गोयल सहित समूह कमेटी ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। शाम के समय शहर में सुंदर झांकियां निकाली गई। मैदान में की गई सुंदर आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यहां विजयइंद्र सिगला ने लोगों को समाज के प्रति अपना जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने का प्रण दिलाया। रामलीला कमेटी ने दशहरे पर्व बनाने के लिए कमेटी को एक अलग से मैदान मुहैया करवाने की डिमांड रखी। इस मौके पर एसडीएम बबनजीत सिंह वालिया आदि उपस्थित थे। अंत में रावन, मेघनाद, कुंभकर्ण के ऊंचे पुतलों को अग्नि भेंट किया गया। उधर, श्री रामलीला कमेटी सुंदर बस्ती व श्री पुरुषार्थी रामलीला कमेटी पटियाला गेट में रावन के पुतला जलाकर दशहरे का त्योहार मनाया। सुंदर बस्ती में अनुसूचित जाति कमीशन की सदस्य पूनम कांगडा मुख्य मेहमान रही, वहीं पटियाला गेट दशहरे मेले में पूर्व विधायक सुरिदरपाल सिंह सीबिया मुख्य मेहमान रहे। कमेटी के प्रधान जतिदर कालड़ा सहित समूह कमेटी ने उनका स्वागत किया।
उधर, अहमदगढ़ के गांधी स्कूल के मैदान में त्रिमूर्ति कला मंच द्वारा विमल शर्मा की याद में करवाई जाती रामलीला के समापन के बाद दशहरे का पर्व मनाया गया। त्रिमूर्ति कला मंच के सरपरस्त दीपक शर्मा, इंद्रपाल वालिया, भोजराज शर्मा, समाज सेविका निदी नंद चाहल की अगुवाई में करवाए गए दशहरे व मुख्य मेहमान विधायक सुरजीत सिंह धीमान, डा. सुनीत हिद पूर्व विधायक इकबाल सिंह झुंदा ने विशेष तौर पर शिरकत की। रावण के पुतले को विधायक सुरजीत सिंह धीमान, डॉ. सुनीत हिद, एसएचओ अमनदीप कौर ने अग्नि भेंट किया। इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान सराज मोहम्मद, पार्षद कमलजीत ऊबी, पार्षद केदार कपिला, रछपाल सिंह, कुलविदर सिंह, अरूण शैली, गगन दर्पण, एडवोकेट अरविद मावी, जगवंत सिंह जगी, अवतार जस्सल, कमलजीत सिंह ऊबी आदि उपस्थित थे।
उधर, उधर, मालेरकोटला में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के प्रधान पुरुषोत्तम जिदल, सचिव राजेश जैन, खजांची राजेश गोयल, उपप्रधान सजीव चौधरी, राजेश जिदल काका, राज कुमार राजा, हरीश गुप्ता, रमेश मुलतानी,सजीव चोपड़ा, रविन्द्र गुप्ता व सोमसंस कालोनी वैलफेयर सोसायटी के प्रधान डॉ. केएस खुराना, खजांची मुकेश जैन, उप प्रधान आकाश गोयल, सतीश गोयल, सचिव अमर गुप्ता, सीनियर उपप्रधान शिवपाल सिगला, राकेश जैन, जगत कथूरिया आदि ने दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी की शोभायात्रा सारी कालोनी में से निकाली गई व लोगों ने पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया।