कैदियों को दिया माता-पिता की सेवा करने का संदेश
संगरूर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा चेयरमैन बलविदर सिंह संधू ने कार्यक्रम करवाया।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
जिला कानूनी सेवाएं अथॉर्टी द्वारा जिला व सेशन जज सहित चेयरमैन बलविदर सिंह संधू के नेतृत्व में जिला जेल संगरूर में विश्व बुजुर्ग दिवस व महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर शामिल हुए कैदियों व हवालातियों को संबोधित करते हुए संधू ने कहा कि सभी को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए व महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण को साफ रखने व कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी। यश डायरेक्टर रंगशाला थिएटर ग्रुप द्वारा वर्कशॉप का आयोजन किया गया व नुक्कड़ नाटक बापू का ट्रंक खेला गया, जिसमें बुजुर्गों के अधिकारों व माता पिता के प्रति फर्ज के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट सहित सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी नीतिका वर्मा, दलजीत सिंह डंडास, रिटेनर लायर व एडवोकेट आशी गोयल, इकबाल सिंह सुपरिटेंडेंट, हरप्रीत सिंह वाइस सुपरिटेंडेंट आदि उपस्थित थे।